| Hindi and Pedagogy MCQ Question with Answer | ||||
| Quiz-1 | Quiz-2 | Quiz-3 | Quiz-4 | Quiz-5 |
| Quiz-6 | Quiz-7 | Quiz-8 | Quiz-9 | Quiz-10 |
| Quiz-11 | Quiz-12 | Quiz-13 | Quiz-14 | Quiz-15 |
निर्देश (प्रश्न 1-9): गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
प्रतिभा केवल कविता ही में नहीं वरन् और कितनी बातों में भी अपना दखल जमाए हुए है। यहाँ के प्रसिद्ध चित्रकार रवि वर्मा में चित्रकारी की अद्भुत शक्ति प्रतिभा का ही परिणाम है। यूरोप तथा एशिया के कई प्रसिद्ध विजयी सीजर, हानिबाल, सिकंदर, नेपोलियन बोनापार्ट, समुद्रगुप्त, रणजीत सिंह आदि सब प्रतिभाशाली थे और उनकी प्रतिभा युद्ध-कौशल की थी। बुद्धदेव, शंकर, रामानुज, गुरु नानक, स्वामी दयानंद, ईसा और मुहम्मद आदि सब प्रतिभावाले महापुरुष थे और इनकी प्रतिभा नया धर्म चलाने में थी। बहुधा ऐसा भी देखा जाता है कि यह प्रतिभा बराबर वंश-परंपरा तक आती गई है। हमारे यहाँ जो एक-एक पेशेवालों की अलग-अलग एक-एक जाति कायम कर दी गई है। उसका यही हेतु है कि उस जाति के मनुष्य में उस पेशे की प्रतिभा बराबर दौड़ती आती है। किसी-किसी में यह पूर्ण रीति से झलक उठती है और उतने अंश में यत्किंचित् विच्छित्ति-विशेष प्रतिभा ही कही जाएगी। मनुष्य में प्रतिभा का होना पुनर्जन्म का बड़ा पक्का सबूत है। क्या कारण है कि एक ही शिक्षक दो बालकों को पढ़ाता है, एक में प्रतिभा विशेष रहने से वह बात जो गुरु बतलाता है, उसे जल्द आ जाती है और उस विद्या में वह विशेष चमकता है। दूसरे को गुरु की बतलाई हुई बात आती ही नहीं, आयी भी है तो देर में और अधिक परिश्रम के उपरांत। तो निश्चय हुआ कि एक का पूर्व संस्कार जो अब प्रतिभा के नाम से बदल गया है स्वच्छ और विमल था और दूसरे का मलिन था, इसी से प्रतिभा उसमें न आई। ‘अल्पायासं महत्फलम्’ अर्थात् ‘परिश्रम थोड़ा फल बहुत अधिक यह बात प्रतिभा ही में पाई जाती है।
Q1. गद्यांश के अनुसार रवि वर्मा एक _______ हैं?
(a) कहानीकार
(b) चित्रकार
(c) मूर्तिकार
(d) दार्शनिक
Q2. इनमें से किनकी प्रतिभा युद्ध-कौशल से संबंधित है?
(a) समुद्रगुप्त
(b) रामानुज
(c) रवि वर्मा
(d) मुहम्मद
Q3. बुद्ध, स्वामी दयानंद तथा नानक की प्रतिभा किससे संबंधित थी?
(a) संस्कृति
(b) साहित्य
(c) धर्म
(d) दर्शन
Q4. विभिन्न पेशों के लिए भिन्न-भिन्न जाति का निर्माण क्यों किया गया?
(a) प्रत्येक जाति की पहचान के लिए
(b) वर्ग निर्धारण करने के लिए
(c) उस जाति के प्रत्येक मनुष्य अपने पेशे से परिचित हो
(d) लोगों की पहचान के लिए
Q5. ‘महापुरुष‘ शब्द किस समास से संबंधित है?
(a) कर्मधारय समास
(b) अव्ययीभाव समास
(c) द्विगु समास
(d) द्वंद्व समास
Q6. ‘बहुधा’ शब्द का अर्थ ________ होता है।
(a) बहुत
(b) बार-बार
(c) एक बार
(d) कभी नहीं होने वाला कार्य
Q7. कक्षा में शीघ्र समझने वाले छात्र की प्रतिभा कैसी होती है?
(a) मलिन तथा विमल
(b) स्वच्छ तथा मलिन
(c) विमल तथा स्वच्छ
(d) इनमें से कोई नहीं
Q8. प्रतिभा को पहले किस नाम से जाना जाता था?
(a) बुद्धि
(b) नैतिकता
(c) पूर्व संस्कार
(d) सभ्यता
Q9. ‘मनुष्य में प्रतिभा का होना पुनर्जन्म का बड़ा पक्का सबूत है।’ रेखाकिंत शब्द नीचे दिए गए किस विकल्प के अंतर्गत आता है?
(a) कारक
(b) सर्वनाम
(c) विशेषण
(d) अव्यय
निर्देश (प्रश्न 10-15): गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
सौन्दर्य के तत्त्व बुद्धि पर आधारित हैं, और सुन्दर का आस्वादन बुद्धि का व्यापार है। इससे और परिणाम निकलते हैं। बुद्धि अनुभव के सहारे चलती है-अनुभव व्यक्तिगत, समाजगत, जातिगत, युग-युगान्तर संचित और अनुभव कोई स्थिर और जड़ पिंड नहीं है, वह निरन्तर विकासशील है। अतः बुद्धि भी विकासशील है-मानव का विवेक भी विकासशील है। इस अर्थ में शाश्वत मूल्यों की बात अनुचित अथवा अर्थहीन हो जाती है किन्तु विकास का सही अर्थ समझना चाहिए। बुद्धि का नए अनुभवों के आधार पर क्रमश: नया स्फुरण और प्रस्फुटन होता है और नया अनुभव पुराने अनुभव को मिटा नहीं देता, उसमें जुड़ कर उसे नई परिपक्वता देता है। अनुभव के गणित में जोड़ ही जोड़ है, बाकी नहीं है। साहित्य के क्षेत्र में हम परंपरा की चर्चा इसी अर्थ में करते हैं-तरतमता उसमें अनिवार्य है। तो मूल्य या प्रतिमान, शब्दार्थ की दृष्टि से शाश्वत भले ही न हों, स्थायी अवश्य होते हैं, और उनमें जो परिष्कार या नया संस्कार (परिवर्तन उसे न कहना ही सीमचीन होगा) होता है-उसमें शतियाँ लग सकती हैं। नि:सन्देह दूसरे भी मूल्य हैं-सामाजिक मूल्य जो सामाजिक परिवर्तनों के साथ अपेक्षा अधिक तेजी के साथ बदलते हैं।
Q10. सौन्दर्य तत्त्व किस पर आधारित है?
(a) अनुभव
(b) मूल्य
(c) बुद्धि
(d) शाश्वत मूल्यों पर
Q11. इनमें से कौन-सा वाक्य अनुभव के लिए उपयुक्त है?
(a) अनुभव स्थिर है
(b) अनुभव निरन्तर विकासशील है
(c) वह बुद्धि के सहारे चलता है
(d) वह जड़ पिंड होता है
Q12. किन अर्थों में शाश्वत मूल्यों की बात अनुचित नहीं है?
(a) अनुभव के विकासशील होने की अवस्था में
(b) बुद्धि के विकासशील होने की अवस्था में
(c) मानव विवेक के विकासशील होने की अवस्था में
(d) सामाजिक मूल्यों में
Q13. नया अनुभव पुराने अनुभव को सदैव ______ ।
(a) मिटा देता है
(b) कमजोर कर देता है
(c) परिपक्व बना देता है
(d) आधुनिक बना देता है
Q14. ‘परिष्कार’ शब्द निम्न में से किस विकल्प के अंतर्गत आता है?
(a) जातिवाचक संज्ञा
(b) भाववाचक संज्ञा
(c) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(d) समूहवाचक संज्ञा
Q15. मूल्य या प्रतिमान ______ होते हैं।
(a) अस्थायी
(b) स्थायी
(c) लचीले
(d) कठोर
निर्देश (प्रश्न 16-30): सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
Q16. ‘बच्चे भाषा सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं।’ मुख्यत: यह किसका विचार है?
(a) जीन पियाजे
(b) एल.एस वाइगोत्सकी
(c) ईवान पैवलोव
(d) नोआम चॉम्स्की
Q17. द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी सीखने का मुख्य उद्देश्य है
(a) हिंदी के व्याकरण पर अधिकार प्राप्त करना
(b) दैनिक जीवन में हिंदी में समझने तथा बोलने की क्षमता का विकास करना
(c) मानक हिंदी लिखने में निपुणता प्राप्त करना
(d) हिंदी और अपनी मातृभाषा के अंतर को कंठस्थ करना
Q18. हिन्दी भाषा की बारीकी को सही रूप में समझने की क्षमता का विकास करने के लिए आप क्या करेंगे?
(a) हिन्दी भाषा के विभिन्न प्रयोगों से युक्त सामग्री उपलब्ध कराना
(b) हिन्दी भाषा के प्राचीनतम प्रयोगों से युक्त सामग्री उपलब्ध कराना
(c) गूढ़ अर्थ वाली भाषा से युक्त सामग्री पढ़वाना
(d) संस्कृतनिष्ठ हिन्दी भाषा से युक्त सामग्री उपलब्ध कराना
Q19. कोई भी भाषा-पुस्तक तभी सफल मानी जाएगी जब
(a) वह बच्चों में साहित्य की धरोहर और वर्तमान साहित्य के प्रति उत्सुकता बनाए
(b) वह बच्चों को प्राचीन साहित्य की पूरी जानकारी दे
(c) वह बच्चों को व्याकरण के नियमों से परिचित कराए
(d) वह बच्चों को केवल प्रसिद्ध साहित्य से परिचित कराए
Q20. ‘चार्ट’ का प्रयोग करना शिक्षण-सामग्री का कौन-सा प्रकार है?
(a) दृश्य सामग्री
(b) दृश्य-श्रव्य सामग्री
(c) श्रव्य सामग्री
(d) लिखित सामग्री
Q21. पिछले शनिवार को उत्कर्ष के विद्यालय में ‘स्टेनली का डब्बा’ फिल्म दिखाई गई। फिल्में शिक्षण सहायक सामग्री का कौन-सा प्रकार है?
(a) दृश्य सामग्री
(b) श्रव्य सामग्री
(c) दृश्य-श्रव्य सामग्री
(d) इनमें से कोई नहीं
Q22. वाक्य लिखते समय आवश्यक स्थान पर अल्प विराम का प्रयोग नहीं किया गया या गलत किया गया हो, तो _______ ।
(a) कुछ विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा
(b) प्रभाव पड़ भी सकता है और नहीं भी
(c) वाक्य अशुद्ध हो जाएगा तथा अर्थ भी बदल सकता है
(d) वाक्य अधूरा रह जाता है
Q23. हिन्दी की अध्यापिका ने अभिनव को गाँधीजी पर चित्र तथा 10 वाक्य लिखने का कार्य दिया है। इस गृहकार्य से अभिनव पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
(a) कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा
(b) ऐसे गृहकार्य से विषय के प्रति अभिनव की रुचि बढ़ेगी
(c) अभिनव ऐसे गृहकार्य से ऊब सकता है
(d) बालक में विषय को लेकर भ्रम पैदा होगा
Q24. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार कौन-सा कथन सही है?
(a) भाषा केवल भाषा की कक्षा तक सीमित होनी चाहिए।
(b) भाषा-शिक्षण एक प्रकार से अन्य विषयों की कक्षाओं में भी मौजूद रहता है।
(c) बच्चे विद्यालय आकर ही भाषा सीखते हैं।
(d) भाषा केवल भाषा की कक्षा तक सीमित होती है।
Q25. भाषा में सतत और व्यापक मूल्यांकन का उद्देश्य है
(a) बच्चों को उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण श्रेणी में रखना
(b) बच्चों द्वारा भाषा सीखने की प्रक्रिया को जानना, समझना
(c) केवल बच्चों की कमियाँ जानना
(d) केवल यह जानना कि बच्चों ने कितना सीखा
Q26. भाषा के आकलन में _______ पर अनिवार्य रूप से बल देना चाहिए।
(a) विभिन्न संदर्भो में भाषा-प्रयोग की कुशलता
(b) सुंदर लेखन
(c) वर्तनीगत शुद्धता
(d) वयस्क जैसे भाषा-प्रयोग
Q27. जिस ध्वनि के टुकड़े ना किए जा सके, उसे क्या कहते हैं?
(a) शब्द
(b) वाक्य
(c) वर्ण
(d) व्यंजन
Q28. भाषा-शिक्षण की अनुवाद-विधि
(a) मातृभाषा को मध्यस्थ नहीं बनाती
(b) मातृभाषा की उपेक्षा करती है
(c) मातृभाषा को मध्यस्थ बनाती है
(d) लक्ष्य भाषा को ही श्रेष्ठ सिद्ध करती है
Q29. भाषा शिक्षण के सिद्धांतों में से किस सिद्धांत में छात्रों को सबसे कम मेहनत करनी पड़ता है?
(a) प्रत्यक्ष विधि
(b) प्रयोग विधि
(c) विश्लेषण विधि
(d) प्रासंगिक विधि
Q30. भाषा शिक्षण में व्याकरण पढ़ाने का उद्देश्य है: ________ ।
(a) विद्यार्थी को व्याकरण से परिचित करवाना
(b) विद्यार्थी को भाषा का शुद्ध प्रयोग करना सिखाना
(c) बोलना सिखाना
(d) लिखना सिखाना
