| Hindi and Pedagogy MCQ Question with Answer | ||||
| Quiz-1 | Quiz-2 | Quiz-3 | Quiz-4 | Quiz-5 |
| Quiz-6 | Quiz-7 | Quiz-8 | Quiz-9 | Quiz-10 |
| Quiz-11 | Quiz-12 | Quiz-13 | Quiz-14 | Quiz-15 |
निर्देश (प्रश्न 1-9): गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
समूची स्वार्थी व अहं-प्रेरित प्रवृत्तियाँ नकारात्मक हैं, ऐसे कर्मों में ऊँचे उद्देश्य नहीं होते, उनमें लोक-संग्रह नहीं होता, भव्य आदर्श नहीं होते। दूसरे, भले ही आप अपने सामने एक ऊँचा आदर्श रखें, तो भी आपके कर्म यदि आपके मनचाहे या अनचाहे से प्रेरित हैं तो वे हासमान ही होंगे, क्योंकि पसंद-नापसंद से किए गए कार्य वासनाओं को बढ़ाए बिना नहीं रहते। कोई काम आपको महज़ इस आधार पर नहीं करना चाहिए कि वह आपको पसंद है। उसी तरह कोई काम करने से आपको महज़ इस आधार पर नहीं कतराना चाहिए कि वह काम आपका मनचाहा नहीं है। कार्य का निर्णय बुद्धि-विवेक के आधार पर होना चाहिए। मनचली भावनाओं, तुनकमिज़ाज़ी के आधार पर कतई नहीं। इस एक बात को हमेशा याद रखिए कि पसंद और नापसंद आपके सबसे बड़े शत्रु हैं। आप इन्हें पहचानते तक नहीं। उल्टे आप इन्हें पाल-पोसकर दुलारते हैं। वे तो हर क्षण आपकी हानि व ह्रास करने पर ही तुले हैं। इनसे निबटने का व्यावहारिक मार्ग यह है कि अपनी रुचि और अरुचि का विश्लेषण करें।
Q1. कैसी प्रवृत्तियाँ नकारात्मक हैं?
(a) जो स्वयं का हित देखती हों
(b) जो अहं से ग्रसित हों
(c) जिनमें अर्थ का भाव हो
(d) जिनमें अहं और स्व-हित का भाव हो
Q2. कौन-से कार्य हानि की ओर ले जाते हैं?
(a) जिनमें मन के अनुसार और हित साधते हैं
(b) जो अपनी पसंद-नापसंद के आधार पर किए जाते हैं
(c) जिनमें संग्रह अनुपस्थित होता है
(d) जिनमें संग्रह कूट-कूटकर भरा होता है
Q3. इस गद्यांश में किस प्रकार के कार्यों का समर्थन किया गया है?
(a) जो मनचाहे होते हैं
(b) जो मनचाहे नहीं होते हैं
(c) जो बुद्धि और विवेक-शक्ति के आधार पर किए जाते हैं
(d) जो मनचली भावनाओं और बुद्धि से परे होते हैं
Q4. इस गद्यांश में किन्हें शत्रु कहा गया है?
(a) मनचली भावनाएँ
(b) तुनकमिज़ाज़ी
(c) अहं और स्वार्थ
(d) रुचि-अरुचि
Q5. लेखक ने इन शत्रुओं से निबटने का कौन-सा मार्ग सुझाया है?
(a) विश्लेषण करना
(b) भव्य आदर्श रखना
(c) लोक-संग्रह करना
(d) कर्म करना
Q6. ‘नकारात्मक‘ का विलोम शब्द है
(a) अनकारात्मक
(b) सकारात्मक
(c) अननकारात्मक
(d) असकारात्मक
Q7. “वे तो हर क्षण आपकी हानि व ह्रास करने पर ही तुले हैं।” वाक्य में ‘वे’ सर्वनाम किसके लिए आया है?
(a) मनचली भावनाओं के लिए
(b) अहं-प्रेरित प्रवृत्तियों के लिए
(c) स्वार्थ-प्रेरित प्रवृत्तियों के लिए
(d) पसंद-नापसंद के लिए
Q8. किस शब्द में ‘ना’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं किया जा सकता है?
(a) काबिल
(b) हाजिर
(c) पसंद
(d) वाकिफ
Q9. ‘विश्लेषण‘ का विलोम है
(a) संश्लेषण
(b) अविश्लेषण
(c) संश्लिष्ट
(d) सक्षेपण
निवेश (प्रश्न 10 – 16): गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
रस आखिर है क्या? चैतन्य का चमत्कार हो तो। कहते है कि परजहा जो अद्वितीय, चैतन्यस्वरूप और ज्योतिर्मय है उसका सहज आनंद, चमत्कार और प्रकाश ही एकाकार होकर रस बनता है यानी रस उसी में होगा जो अपने कार्यों से आनंद, चेतना और प्रकाश दे। क्या ये गुण ही इस बात का प्रमाण नहीं है कि हमारे अगर इन तीनों ही चीजों का परम अभाव हो गया है। यह कहना कि विदेशी संस्कृतियों के संपर्क से ऐसा हुआ, वस्तु को गलत कोण से प्रस्तुत करना हो जाएगा। संस्कृति कोई बुरी नहीं होती। आखिर संस्कृति है क्या? एक विद्वान ने कहा था कि तमाम उपचकोटि को चीजे पलने पर जो भूल जाए वह पढ़ाई है, जो याद रह जाए वह संस्कृति है यानी कि संस्कृति किसी भी कौम की अच्छी से अचरी चीज को उसके सदस्यों के व्यक्तित्व में बची हुई सुगंध है। संस्कृतियाँ कौमों की अपनी आत्मा का आनंद, चमत्कार और प्रकाश होती हैं, जैसी जिस कौम की आत्मा होगी, वैसी ही उसकी संस्कृति होगी इसलिए हमें दूसरों की संस्कृतियों को कोसने की आदत छोड़ देनी चाहिए। असल में, दूसरी संस्कृतियों के संपर्क से शक्तिशाली संस्कृति और भी समृद्ध होती है, कमजोर संस्कृति उसके भार से दबकर लंगड़ी हो जाती है। किंतु किसी की संस्कृति की नकल नि:संदेह बुरी होती है क्योंकि वह हमें लंगड़ी नहीं ‘खेत का धोख’ बना देती है। एक बहरूपिया और जनखा बना कर छोड़ देती है। भारत बहुत सी संस्कृतियों के संपर्क में आया। चौक उसकी संस्कृति हमेशा ही सशक्त रही है, अब भी है, इसलिए वह समृद्ध ही होता गया। पर जब से उसने विदेशी संस्कृति की नकल शुरू की है, वह विराट की जगह ‘मिनी’ हो गया है।
Q10. गद्यांश के अनुसार रस क्या है?
(a) प्रभुता का चमत्कार
(b) चैतन्य का चमत्कार
(c) द्रव्य पदार्थ
(d) काव्य की अनुभूति
Q11. रस अपने कार्यों से क्या प्रदान करता है?
(a) आनंद
(b) चमत्कार
(c) कोण
(d) गुण
Q12. वस्तु को गलत कोण से कब प्रस्तुत किया जाता है?
(a) अभाव का दोषी शहरीकरण को मानना
(b) अभाव का दोषी भारतीय संस्कृति को मानना
(c) अभाव का दोषी विदेशी संस्कृति को मानना
(d) अभाव का दोषी समाजीकरण को मानना
Q13. विद्वान के अनुसार अध्ययन करने के उपरांत भूलने वाली वस्तु है
(a) संस्कृति
(b) पढ़ाई
(c) साहित्य
(d) सभ्यता
Q14. अन्य संस्कृतियों के संपर्क में आने से शक्तिशाली संस्कृतियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(a) वे समाप्त हो जाती हैं
(b) वे अपने मूलरूप में नहीं रहती हैं
(c) उन संस्कृति पर पूर्ण रूप से अन्य संस्कृतियों का प्रभाव पड़ जाता है
(d) समृद्ध हो जाती है
Q15. लेखक के अनुसार भारतीय संस्कृति विराट से ‘मिनी’ क्यों हो गई?
(a) शक्तिशाली होने के कारण
(b) कमजोर होने के कारण
(c) कई संस्कृतियों के संपर्क में आने से
(d) विदेशी संस्कृतियों को नकल करने से
चिश (प्रश्न 16-30): सबसे अचित विकल्प का चयन कीजिए।
Q16. इनमें से किस विधि के अंतर्गत अध्यापक व्याकरण विषयों को प्रसंग के साथ जोड़ने का प्रयास करता है?
(a) प्रत्यक्ष विधि
(b) भाषा संसर्ग विधि
(c) पासॉगक विधि
Q17. किस विधि के अंतर्गत व्याकरण नियमों को जाने बिना भाषा के शुद्ध रूप का अनुभव किया जाता है?
(a) प्रत्यक्ष विधि
(b) सूत्र विधि
(c) भाषा-संसर्ग विधि
(d) पातय पुस्तक विधि
Q18. लेखन कौशल के विषय में निम्न में से कौन-सा कथन सही है।
(a) लिखते समय विषय अधिक महत्वपूर्ण होता है, वर्तनी नहीं
(b) शिरारेखा का प्रयोग गर अपनी इच्छानुसार कर सकते है
(c) हिन्दी में पूर्ण विराम के इस चिह्न (।) के स्थान पर अंग्रेजी भाषा के विराम चिह्न (.) का प्रयोग कर सकते हैं
(d) लेखन के लिए केवल मानक वणों का प्रयोग ही उचित है
Q19. अनामिका सदैव ‘कुत्ता’ को ‘कुक्कुर’ बोलती है। यदि आप अनामिका के शिक्षक होते, तो इस स्थिति में क्या करते?
(a) अनामिका को कुत्ता बोलने के लिए कहते
(b) उसे गलत बोलने पर डाँटते
(c) इस ओर विशेष ध्यान नहीं देते
(d) कक्षा में सभी बच्चों को बताते कि कुत्ता को कुक्कुर भी कहा जाता है
Q20. आपके द्वारा पढ़ाए जा रहे विषय में छात्र रुचि नहीं ले रहे हैं। एक शिक्षक की दृष्टि से आप करेंगे?
(a) सभी छात्रों को सजा देंगे
(b) पढ़ाना छोड़ देगें
(c) अपने पढ़ाने के तरीके को बदलेगें
(d) प्रधानाचार्य से उस कक्षा को बदलने की प्रार्थना करेंगे
Q21. भाषा-शिक्षण के संदर्भ में किसी शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है
(a) भाषा प्रयोग के अधिक अवसर प्रदान करना
(b) निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करना
(c) परीक्षा का आयोजन करना
(d) पाठ्यचर्या सहगामी क्रियाओं का आयोजन करना
Q22. उच्च कक्षाओं में
(a) भाषा कौशल साध्य है और साधन है-साहित्य
(b) भाषा की पाठ्य-पुस्तक अत्यंत महत्त्वपूर्ण है
(c) साहित्य साध्य है और भाषा कौशल साधन
(d) केवल छन्द अलंकार को समझने के प्रयास करना ही भाषा-शिक्षण का उद्देश्य है
Q23. सतत मूल्यांकन का एक निहितार्थ है
(a) प्रतिदिन परीक्षाएँ लेना
(b) हर महीने परीक्षाएँ लेना
(c) बच्चों के भाषा प्रयोग का निरंतर अवलोकन करना
(d) बच्चों के परीक्षा सम्बन्धी भय को समाप्त करना
Q24. भाषा में रचनात्मक आकलन का सर्वाधिक बेहतर उदाहरण है-
(a) बच्चों को अपने खट्टे-मीठे अनुभव लिखने के लिए कहना
(b) श्रुतलेख
(c) प्रश्नों के उत्तर लिखना
(d) इकाई-परीक्षा लेना
Q25. विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी प्रयुक्तियों से परिचय कराने के अवसर जुटाने चाहिए क्योंकि
(a) इससे अधिक अंक मिलते हैं
(b) यह सामाजिक परिस्थितियों को साधने में मदद करता ळे
(c) ऐसा पाठ्यचर्या में लिखा है
(d) ऐसा भाषाविद् कहते हैं
Q26. लोकगीतों को भाषा की कक्षाओं में स्थान दिया जाना चाहिए क्योंकि
(a) इनसे बच्चे संस्कृतिगत विशेषताओं से परिचित होते हैं
(b) लोकगीतों को बढ़ावा देना भाषा-शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है
(c) लोकगीत गाए जा सकते हैं
(d) केवल लोकगीतों के माध्यम से पारंपरिक मूल्यों की शिक्षा दी जा सकती है
Q27. पाठ्य-पुस्तक में लोकगीतों का समावेश करने का कौन-सा अनिवार्य कारण नहीं है?
(a) भारतीय संस्कृति की विशेषताओं से परिचय
(b) लोकगीतों का सौंदर्य-बोध
(c) गेयता
(d) भाषा के विविध रंग-रूप
Q28. कविता-शिक्षण के संदर्भ में आप किस बिन्दु को सर्वाधिक महत्त्व देते हैं?
(a) कविता का एक निश्चित अर्थ होता है
(b) कविता के एक से अधिक अर्थ हो सकते हैं
(c) कविता में सामाजिक परिस्थितियों की झलक नहीं होती
(d) कविता में राजनैतिक परिस्थितियों की झलक नहीं होती
Q29. हिंदी भाषा के शिक्षक के रूप में आपके लिए सबसे कम महत्त्वपूर्ण है
(a) व्याकरणिक नियमों की जानकारी
(b) भाषा कौशलों का ज्ञान
(c) संवैधानिक मूल्यों की जानकारी
(d) भाषा-प्रयोग की क्षमता का विकास
Q30. भाषा सीखने का अर्थ उस भाषा की _________ सीखना भी है, क्योंकि भाषा किसी भी ________ का अभिन्न हिस्सा होती है।
(a) बारीकी, व्याकरण
(b) नियमबद्धता, व्याकरण
(c) ऐतिहासिकता, इतिहास
(d) संस्कृति, संस्कृति
